तेजी से घटेगा वजन, ट्राई करें घर के बने ये 4 प्रोटीन शेक, महिलाओं के लिए हैं बेस्ट

तेजी से घटेगा वजन, ट्राई करें घर के बने ये 4 प्रोटीन शेक, महिलाओं के लिए हैं बेस्ट

सेहतराग टीम

लोगों में वजन कम करने के लिए तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। कुछ लोगों का तो यहां तक मानना है कि यदि वे खाना नहीं खाएंगे तो आसानी से वजन कम कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह सिर्फ भ्रम है। हालांकि यह सही है कि खाना खाने से वजन कम होता है, लेकिन वह कुछ समय तक के लिए ही। क्या आप जानते हैं कि जो लोग भूखे रहकर वजन घटाने का उपाय करते हैं, वे पहले से अधिक मोटे हो जाते हैं। दरअसल, कोई भी बहुत दिनों तक भूखे रहना का फार्मूला अपना सकता है। ऐसे में जब आप कुछ दिनों बाद खाना खाएंगे तो आपको फायदे के बजाए नुकसान ही होगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि वजन कम करने के क्या करना चाहिए? आइए, जानते हैं, कैसे प्रोटीन शेक लेकर आप वजन घटा सकते हैं।

पढ़ें- मसालेदार भोजन वजन घटाने में मददगार, जानें कैसे?

क्या कहते हैं शोध?

  • आज की भाग-दौड़ की जीवन-शैली में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन इसके लिए भूखे पेट रहने के बजाए संतुलित आहार लेना जरूरी है।
  • हाल ही में किए गए शोधों के अनुसार सिर्फ आहार नियंत्रण करने से ही आप वजन नहीं घटा सकते।
  • शोध में यह बात सामने आई है कि सिर्फ कम खाना खाने से भी वजन कम होने का कोई संबंध नहीं है।
  • शोध के मुताबिक आप क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका वजन घटेगा या बढ़ेगा।
  • यदि आप सिर्फ कैलोरी की मात्रा कम कर देंगे तो ही आपका वजन कम नहीं होगा, बल्की आपको स्वस्थ रूप से वजन कम करने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन चाहिए।
  • एक अन्य शोध के मुताबिक, प्रोटीन शेक पीनेवाली महिलाएं न सिर्फ अधिक सुंदर और तरोताजा दिखाई देती है, बल्कि सामान्य महिलाओं की अपेक्षा वे एक साल के अंदर ही आसानी से वजन कम कर सकती हैं।

पढ़ें- बिना सेहत को नुकसान पहुंचाए इन आसान तरीकों से करें वजन कम

वजन घटाने के लिए प्रोटीन शेक?

  • वजन कम करने के लिए और फिट रहने के लिए प्रोटीन की भरपूर मात्रा लेनी चाहिए। इससे न आप सिर्फ सेहतमंद बने रहते हैं, बल्कि आपकी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
  • वजन कम करने के लिए प्रोटीन शेक एक सप्लीमेंट की तरह काम करता है। प्रोटीन शेक आपको अलग-अलग मात्रा में लेना चाहिए।
  • प्रोटीन शेक लेने के लिए आप रोजाना एक गिलास दूध लें।
  • यदि आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं।
  • सोया मिल्क एक बेहतर प्रोटीन शेक है। यदि आप नियमित रूप से सोया मिल्क लेंगे तो कुछ समय बाद अपने वजन को नियंत्रित होते पाएंगे।
  • आप चाहें तो घरेलू प्रोटीन शेक लेना चाहते हैं तो स्किम्ड मिल्क पाउडर, मिल्क और अंडे को मिलकर घोल तैयार कर सकते हैं।

पढ़ें- ये वो वैज्ञानिक तरीका है, जिससे आप तेजी से वजन कम कर पाएंगे

ऐसे करें तैयार:

बादाम-नारियल प्रोटीन शेक-

बादाम और कसे हुए नारियल को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह पानी अलग कर दोनों को ब्लेंडर में पीस लें। अब इसमें दूध मिलाकर गाढ़ा शेक बना लें। स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें दालचीनी पाउडर और शहद मिला सकते हैं।

चॉकलेट-केला प्रोटीन शेक-

इसे बनाने के लिए एक कप केले के टुकड़ों के साथ एक चम्मच कोकोआ पाउडर मिला लें और इसे पीस लें। अब इसमें दूध या दही मिला लें। आप इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला सकते हैं।

आम-केला प्रोटीन शेक-

इसके लिए कम मीठा आम लें। इसके साथ केला, पी-नट बटर और दूध मिलाकर शेक बना लें। इसमें थोड़ा बर्फ भी मिला लें।

(इस आलेख को डॉ. अनिल चतुर्वेदी द्वारा लिखी गयी किताब WEIGHT LOSS के 101 टिप्स से साभार लिया गया है।)

 

इसे भी पढ़ें-

अपने तोंद से हैं परेशान तो करें यह उपाय, जल्द हो जाएंगे फिट

कमर दर्द में ये स्लीपिंग पोजीशन हैं बेहतर, बिना परेशानी आएगी सुकून भरी नींद

Corona Virus से पीड़ित मरीजों के इलाज में हो रहा रहा है HIV की दवा का इस्तेमाल

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।